घटना से सबंधित प्रतीकात्मक तश्वीर
पिथौरा / महासमुंद
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में वन विभाग ने खैर लकड़ी की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। विभाग की टीम ने सघन कार्रवाई करते हुए लगभग 23 टन प्रतिबंधित खैर लकड़ी से लदा एक ट्रक पकड़ा है।
घटना का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 17 जून की शाम की है। यह कार्रवाई महासमुंद जिले के पिथौरा क्षेत्र में की गई है। वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लकड़ी की अवैध तस्करी की जा रही है। इस इनपुट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने ट्रक (क्रमांक CG07-MS860) को जब्त किया।
चालक से पूछताछ जारी
उप वनमंडलाधिकारी (SDO) ने बताया कि इस मामले में वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में सामने आया है कि इस लकड़ी को रायपुर में सप्लाई करने की योजना थी।
वन विभाग अब इस तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रहा है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। क्षेत्र में वन संपदा की सुरक्षा के लिहाज से इसे वन विभाग की एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

Post a Comment