कुदरत का कहर: धमतरी में आसमानी बिजली का तांडव, 40 बेजुबानों की दर्दनाक मौत; प्रशासन की क्या है तैयारी ?



धमतरी  

​छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। ग्राम डुमरपाली में कुदरत के एक क्रूर प्रहार ने न केवल चरवाहों की आजीविका छीन ली, बल्कि मूक पशुओं की जान भी ले ली। 17 जून की रात जब पूरा इलाका सो रहा था, तब आकाशीय बिजली ने वहां मौजूद भेड़ों और बकरियों के झुंड को अपनी चपेट में ले लिया।

क्या है मामला?

तीखी नज़र की जानकारी के अनुसार, बिजली गिरने की इस घटना में लगभग 40 भेड़-बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। ये पशु अन्य राज्यों से आए घुमंतू चरवाहों के थे, जो उस समय डुमरपाली के पास ठहरे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पशुधन विकास विभाग की टीम हरकत में आई और मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया।

खतरा टला, लेकिन सवाल बाकी!

विभागीय टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर तस्दीक की कि मृत पशुओं को सुरक्षित तरीके से गड्ढे खोदकर दफना दिया गया है। फिलहाल, विभाग ने राहत की सांस ली है कि वहां किसी भी प्रकार के संक्रामक रोग या 'ज़ूनोटिक' (पशुओं से इंसानों में फैलने वाली) बीमारी का खतरा नहीं है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
💬 WhatsApp