बागबाहरा में सजेगा प्राकृतिक खेती का मंच: मंत्री दयाल दास बघेल होंगे मुख्य अतिथि, जुटेंगे दिग्गज



​ बागबाहरा: 


देश और प्रदेश में रसायन मुक्त खेती को बढ़ावा देने और किसानों को जैविक पद्धतियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महासमुंद जिले के बागबाहरा में एक विशाल महाअभियान की शुरुआत होने जा रही है। आगामी 15 जून 2026 को बागबाहरा मंडी प्रांगण में 'प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु विशेष कार्यक्रम' का भव्य आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा।




वीआईपी और जनप्रतिनिधियों का लगेगा जमावड़ा

​इस विशेष कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री  दयाल दास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर किसानों का मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी करेंगी। वहीं, मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व राज्य मंत्री  पूनम चंद्राकर उपस्थित रहकर प्राकृतिक खेती के महत्व और उसके फायदों पर प्रकाश डालेंगे।

​इसके अलावा कार्यक्रम में क्षेत्र के वर्तमान व पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी और सभी मोर्चा के अध्यक्ष व पदाधिकारी भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

प्राकृतिक खेती अपनाएँ, स्वस्थ किसान एवं समृद्ध भारत का निर्माण करें



​इस कार्यक्रम का मुख्य ध्येय किसानों को रासायनिक खादों और कीटनाशकों के नुकसान से बचाकर पारंपरिक और प्रकृति-अनुकूल खेती की ओर मोड़ना है।

​आयोजक समिति (किसान मोर्चा) के जिला अध्यक्ष पीलेश्वर पटेल, महामंत्री माधव साव और महामंत्री देवेन्द्र चंद्राकर ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के समस्त कृषक बंधुओं, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान का हिस्सा बनने के लिए सोमवार, 15 जून को सुबह 10 बजे अधिक से अधिक संख्या में बागबाहरा मंडी प्रांगण पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है ।


तीखी नजर न्यूज़ / सुरेन्द्र यादव 

मोब 7987825500

Post a Comment

Previous Post Next Post
💬 WhatsApp