बिजली विभाग की लापरवाही से बागबाहरा और ग्रामीण क्षेत्र अंधकार में: दुर्गा सागर ​बागबाहरा

 



   




 बाग़बाहरा  

: महिला जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष दुर्गा सागर ने बागबाहरा और उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त बिजली की गंभीर समस्या को लेकर विद्युत विभाग पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता इन दिनों भीषण गर्मी और मानसून की शुरुआत के साथ ही बिजली की आँख-मिचौली से त्रस्त है।

बिजली का संकट: शाम ढलते ही बिजली कटना यहाँ की दिनचर्या बन गई है। पूरी रात बिजली गुल रहने से आम नागरिक, बच्चे और बुजुर्ग भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।खोखला मेंटेनेंस: बरसात के मौसम से पहले विभाग ने मेंटेनेंस के नाम पर लाखों का बजट खर्च किया, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस है। दुर्गा सागर ने आरोप लगाया कि मेंटेनेंस के नाम पर काम कम और अपनी जेबें भरने का कार्य पूरी 'ईमानदारी' से किया गया है, जिसका खामियाजा आज बागबाहरा और ग्रामीण क्षेत्र की जनता भुगत रही है। आज के आधुनिक युग में भी स्थानीय लोग अंधेरे में जीने को मजबूर हैं। विभाग की इस निष्क्रियता के कारण व्यापार और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

​उन्होंने आगे कहा, "जनता को अंधेरे में धकेल कर अपनी जेब भरने वाले अधिकारी व विभाग यह समझ लें कि अब जनता जागरूक हो चुकी है और अपनी बुनियादी सुविधाओं के लिए हम हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए तैयार हैं।

विभाग और प्रशांसन इस कछुआ चाल रवैया से बाज़ आये नहीं तो बागबाहरा सहित क्षेत्र की ग्रामीण महिलाएं भी सड़को पऱ उतर कर व्यस्था को आइना दिखाएगी

Post a Comment

Previous Post Next Post
💬 WhatsApp