Photo credit: Narendra Nayan Shastri (via public social media). No copyright infringement intended.
रवि सेन- न्यूज़ नेशन छत्तीसगढ़ -(विशेष सहयोग ) सुरेन्द्र यादव - तीखी नजर न्यूज़
बागबाहरा / रायपुर
छत्तीसगढ़ में धर्म की आड़ में चल रहे एक घिनौने साम्राज्य का पर्दाफाश हो चुका है। 'चावल वाले बाबा' के नाम से मशहूर पंडित नरेंद्र नयन शास्त्री का सच अब किसी से छिपा नहीं है। दुष्कर्म और 40 लाख रुपये की ठगी के संगीन आरोपों में सलाखों के पीछे बैठा यह बाबा भले ही जेल में हो, लेकिन उसके 'अंधभक्तों' और गुर्गों का आतंक आज भी जारी है।
पूरा काला चिट्ठा ? बाबा का झूठ तंत्र
हमारी विस्तृत पड़ताल से खुलासा हुआ है कि बाबा का यह 'ठगी तंत्र ' किस तरह काम करता था:
पाखंड का जाल
बाबा हाथ मे अपने भक्तो द्वारा लाये हुए चावल और मदार के फूल को देख कर
साथ मे फाइल और कागजात लेकर लोगों को झांसा देता था। हमारे पास मौजूद वीडियो फुटेज में साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे वह 'भूत-प्रेत' और 'भविष्य' का डर दिखाकर सीधे-साधे लोगों की भावनाओं और उनकी कमाई से खिलवाड़ करता था।
हमारी पड़ताल मे यह बात भी सामने आया की दुर्लभ समाग्री और विशेष पूजा पाठ के नाम पऱ डॉ. ऋषभ चौबे से 40 लाख की ठगी का आरोप है ।
असलियत बाबा खुद को ईश्वर का दूत बताता था वह आज गंभीर कानूनी आरोपों में घिरा हुआ है।
ठगी का निश्चित समय
यह कोई मामूली गड़बड़ी नहीं, बल्कि एक सुनियोजित खेल था। अक्टूबर 2024 से फरवरी 2026 के बीच, पूरे 17 महीने तक बाबा ने लोगों को ठगने का यह सिलसिला बिना रुके जारी रखा।
नेताओं का प्रभाव:
सबसे विचारणीय और अहम पॉइंट यह की लोगो के मुँह से अब सुनने को मिल रहा है "बड़े-बड़े नेता और प्रभावशाली लोग भी बाबा के शरण मे जाकर सिर झुकाते थे।
बाबा ने उन सभी बड़े बड़े नेताओ को बड़े स्तर के जन प्रतिनिधि MLA, विधायक, MP सांसद, का टिकट दिलाने और बड़े ओहदे , बड़े स्तर के प्रशासनिक पद पऱ सत्तासीन करवाने का सपना दिखाते थे.
अब जाहिर सी बात है अगर बड़े बड़े पद पऱ विराजमान और बड़े नेताओ को शिखर पऱ पहुंचाने वाले बाबा उनसे कितने माल (₹)लिया होगा
( विपक्ष के नेताओ के घर ED.CBI. ACB. टीम. द्वारा आधी रात को छापा पड़ जाता है, बाबा के घर टीम को भेजो साहब चढ़ावा का जमा माल जरूर मिलेगा )
क्या अब यह कहना गलत होगा की ज़ब बड़े बड़े नेता पद मे विराज मान अधिकारी उनके शरणागत रहे है तो, पोल पट्टी खुलने की डर से बाबा को बचाने परदे के पीछे ढाल बने होंगे खैर ये तो हम और आप सोंच रहे है , हक़ीक़त से पर्दा उठना अभी शुरू हुआ है साहब
क्योंकि…. हमाम मे तो सब….. है !
कानूनी मुहर:
रायपुर पुलिस की एसीपी पूर्णिमा लामा ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि पुख्ता सबूत मिलने के बाद बाबा के खिलाफ ठगी की एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है।
अब यह बाबा खुद को ईश्वर का दूत नहीं, बल्कि फाइलों में उलझा हुआ एक अपराधी बनकर रह गया है।
जेल के बाहर 'आतंकी गुर्गों' का खौफनाक खेल
बाबा के जेल जाने के बाद भी उसका नेटवर्क शांत नहीं बैठा है। 'तीखी नज़र न्यूज़' को मिले सबूत बताते हैं कि यह तंत्र अब हिंसा पर उतारु है बाबा के खिलाफ आवाज उठाने वालो को धमकियाँ देने, बाबा के खिलाफ लिखने वालो को मैसेज डिलीट करवाने की जबरिया दबाव बनाया जा रहा है।
सच की आवाज़ को कुचलने की कोशिश
जो छात्रा बाबा के 'गुरु शक्ति परिवार' व्हाट्सएप ग्रुप में सच के साथ खड़ी हुई, उसे अब सीधे तौर पऱ मैसेज डिलीट करने का दबाव और मानहानि के झूठे केस में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं।
जिन मोबाइल नंबर धमकिया मिल रही वह सभी नंबर पूलिस के पास मौजूद है
पूलिस प्रशासन उन नंबरों का सीडीआर निकाल कर जांच करें और धमकी देने वाले गुर्गे को सालाखों के पीछे भेजे क्या सच बोलने वालों को डराया जा रहा है।
जो हमारे पास मौजूद 'धमकी भरा आवेदन' इस बात का पक्का सबूत है कि ये लोग कानून से नहीं डरते।
तीखी नज़र के तीखे सवाल?प्रशासन, आप कहाँ हैं?
जब बाबा जेल में है, तो उसके ये गुर्गे खुलेआम धमकियाँ देने का साहस कैसे कर रहे हैं?क्या यह सब बाबा के ही इशारे पर हो रहा है? क्या जेल के भीतर से बाबा अपना 'डर का तंत्र' चला रहा है?
सवाल है पुलिस का एक्शन कब?
इन नंबरों की सीडीआर (CDR) निकालकर इन धमकी देने वाले गुर्गों को सलाखों के पीछे क्यों नहीं भेजा जा रहा?
जनता से तीखी नजर न्यूज़ की अपील
'चावल वाला बाबा' और उसका पूरा 'ठग तंत्र' अब बेनकाब हो चुका है। उसकी धमकियों से न डरें और न ही झुकें। 'तीखी नज़र न्यूज़' हर उस व्यक्ति के साथ खड़ा है जो इस पाखंड के खिलाफ आवाज उठा रहा है।
NOTE/ नोट
इस पूरे मामले से जुड़े तमाम सनसनी खेज दस्तावेज़, धमकी भरे चैट्स के आलावा और वीडियो फुटेज 'तीखी नज़र न्यूज़' के पास सुरक्षित हैं। हम सही समय का इंतज़ार कर रहे हैं ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके, और दुष्कर्म पीड़िता को उचित न्याय मिल सके । हमारी पड़ताल जारी है... आगे की कड़ियों में होगा और भी बड़ा खुलासा!
देखे वीडियो - न्यूज़ नेशन छत्तीसगढ़ ☝️
स्पेशल रिपोर्ट - रवि सेन बागबाहरा


Post a Comment