बागबाहरा / बुंदेली
राष्ट्रीय राजमार्गों और ग्रामीण सड़कों पर बढ़ती लापरवाही का खामियाजा आम आदमी को अपनी जान देकर भुगतना पड़ रहा है। ग्राम बुंदेली में कल शाम हुए एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।क्या
क्या है पूरा मामला ?
मिली जानकारी के अनुसार, कल शाम ग्राम बुंदेली में बाइक सवार तीन लोग किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से जा रहे ट्रैक्टर की ट्राली में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घायलों की स्थिति गंभीर, रायपुर रेफर
हादसे में घायल हुए अन्य व्यक्तियों में से एक की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल, अन्य घायलों का उपचार जारी है।
आए दिन ग्रामीण सड़कों पर भारी वाहनों की बेपरवाह रफ्तार और ट्राली में रिफ्लेक्टर न होने जैसी लापरवाही मासूमों की जान ले रही है। क्या प्रशासन ऐसे लापरवाह वाहन चालकों और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर लगाम लगाएगा? या फिर सड़कों पर यूं ही मौत का तांडव चलता रहेगा?

Post a Comment