मंडी प्रांगण में सुबह 10 बजे से होगा कार्यक्रम का शुभारंभ
स्थान — मंडी प्रांगण, कोमाखान
समय — सुबह 10 बजे से
कोमाखान में आदिवासी गोंड समाज द्वारा कल 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे रैली के साथ होगा, जिसमें समाज के लोग गांव भ्रमण करेंगे। इसके पश्चात आदिवासी संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान आदिवासी संस्कृति, परंपराओं, जल-जंगल-जमीन के संरक्षण तथा समाज के सामाजिक, शैक्षणिक, राजनीतिक और आर्थिक उत्थान को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।
इस अवसर पर समाज के उत्थान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवियों एवं विशिष्टजनों का सम्मान किया जाएगा। वहीं शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।
आयोजकों ने कोमाखान, नर्रा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Post a Comment