भानपुर में निकली तिरंगा रैली, बच्चों ने दिया देशभक्ति का संदेश

 




बागबाहरा 



‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला भानपुर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली को तहसील कार्यालय के समीप से रवाना किया गया, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।

रैली में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, स्कूली बच्चे, जनभागीदारी एवं शाला समिति के सदस्य तथा पालक शामिल हुए। इस दौरान बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ देशभक्ति के नारे लगाए और नागरिकों को राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

रैली के दौरान पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्य को जीवंत कर दिया। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति प्रेम की भावना को प्रोत्साहित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
💬 WhatsApp