महासमुंद/बागबाहरा:
धर्म और आस्था की आड़ में गंदा खेल खेलने वाले एक तथाकथित कथावाचक और ज्योतिषाचार्य का असली चेहरा बेनकाब हो गया है। महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र से इस वक्त की सबसे सनसनीखेज ख़बर सामने आ रही है, जहाँ चावल देखकर लोगों का भविष्य बताने का दावा करने वाले प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री को पुलिस ने दुष्कर्म के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस का कड़ा एक्शन
'तीखी नज़र न्यूज़' को मिली जानकारी के अनुसार, एक पीड़ित महिला ने बाबा की करतूतों के खिलाफ हिम्मत दिखाते हुए बागबाहरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला के आवेदन और प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने बिना कोई वक़्त गंवाए आरोपी नरेंद्र शास्त्री को हिरासत में ले लिया।
⚖️ इन गंभीर कानूनी धाराओं में फंसा 'बाबा'
पुलिस ने आरोपी कथावाचक के खिलाफ कानून का शिकंजा कसते हुए भारतीय दंड संहिता (IPC) की बेहद गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है:
धारा 376(2)(j)
धारा 376(2)(n)
धारा 376(2)(m)
इन धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद बागबाहरा पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय (कोर्ट) में पेश करने की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
तीखी नज़र' की बेबाक राय:
आस्था और विश्वास के नाम पर माताओं-बहनों की लाचारी का फायदा उठाने वाले ऐसे ढोंगियों के खिलाफ समाज और पुलिस दोनों को सख्त होना पड़ेगा। जो दूसरों का भविष्य देखने का ढोंग करता था, आज कानून ने उसका खुद का भविष्य जेल की सलाखों के पीछे तय कर दिया है। प्रशासन को इस मामले में कड़ी से कड़ी सजा दिलानी चाहिए ताकि धर्म के नाम पर कलंक बनने वाले ऐसे लोगों को कड़ा सबक मिले।


Post a Comment