बड़ी खबर: राशन वितरण के नियमों में बड़ा बदलाव, अब OTP से नहीं मिलेगा राशन!

           

        


       कोमाखान: महासमुंद             

    

सूत्रों के अनुसार: राशन दुकानों में अब फिंगरप्रिंट (बायोमेट्रिक) सत्यापन पर दिया जा रहा जोर


राशन वितरण के नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट, अब बायोमेट्रिक पर जोर


​ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राशन वितरण की प्रक्रिया में जल्द ही बड़े बदलाव हो सकते हैं। प्रशासन अब राशन वितरण के लिए OTP की जगह फिंगरप्रिंट (बायोमेट्रिक) सत्यापन को अनिवार्य बनाने पर विचार कर रहा है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया जा सकता है, हालांकि इस पर कोई आधिकारिक आदेश अभी जारी नहीं हुआ है।


 खाद्य विभाग के सचिव ने राशन वितरण की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए नए निर्देश जारी किए हैं। आज से राशन दुकानों में OTP (वन टाइम पासवर्ड) के माध्यम से राशन वितरण को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।


अब क्या होगा नया नियम?


विभागीय सूत्रों अनुसार, अब राशन कार्डधारकों को राशन प्राप्त करने के लिए पूर्णतः बायोमेट्रिक प्रणाली पर निर्भर रहना होगा। इसका मतलब है कि अब राशन केवल उपभोक्ता का फिंगरप्रिंट (अंगूठा या उंगलियां) स्कैन करने के बाद ही दिया जाएगा। बिना बायोमेट्रिक सत्यापन के राशन का वितरण नहीं किया जा सकेगा।



किसे मिलेगी छूट?



ओटीपी का उपयोग केवल दिव्यांग श्रेणी के हितग्राहियों को ही OTP के माध्यम से राशन लेने की सुविधा दी जाएगी। अन्य सभी सामान्य राशन कार्डधारकों को बायोमेट्रिक मशीन पर अपनी उंगलियों का निशान अनिवार्य रूप से दर्ज करना होगा।



हितग्राहियों के लिए सलाह:



खाद्य सचिव के इस निर्देश का पालन जिले की सभी उचित मूल्य की दुकानों में तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया जायेगा । सभी राशन कार्डधारकों से आग्रह है कि वे राशन लेने जाते समय अपना बायोमेट्रिक सत्यापन सुनिश्चित करें। यदि किसी हितग्राही को फिंगरप्रिंट मिलान में समस्या आ रही है, तो वे तत्काल अपने क्षेत्र के खाद्य निरीक्षक या राशन डीलर से संपर्क करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
💬 WhatsApp