महासमुंद: जिला पंचायत सीईओ के खिलाफ जनप्रतिनिधियों की बगावत,कलेक्टर को सौंपा 9 सूत्रीय ज्ञापन

 

​    महासमुंद 


 के महासमुंद जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) की कार्यप्रणाली के खिलाफ स्थानीय जनप्रतिनिधियों का गुस्सा फूट पड़ा है. जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने एकजुट होकर सीईओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि सीईओ विकास कार्यों में लापरवाही बरत रहे हैं, योजनाओं की जानकारी साझा नहीं करते, लंबित भुगतानों को जारी नहीं कर रहे हैं और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी कर रहे हैं

सभी सदस्यों ने एकजुट होकर सीईओ की कार्यप्रणाली के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया है और कार्रवाई की मांग को लेकर 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है

प्रशासनिक पक्ष: 

महासमुंद के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्हें ज्ञापन प्राप्त हुआ है. वे पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं कि किन मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों को शिकायत है और उन पर जल्द ही निराकरण किया जाएगा.

​इस विरोध के कारण जिले में प्रशासनिक कामकाज और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय का मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
💬 WhatsApp