प्रशासन का बुलडोजर तंत्र गरीब विरोधी: जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस,दुर्गा सागर ने रायपुर के नकटी में हुई कार्रवाई को बताया जनविरोधी

 

  

महासमुंद/रायपुर: 


रायपुर जिले के ग्राम नकटी में जिला प्रशासन द्वारा हाल ही में की गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई (बुलडोजर कार्रवाई) पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, पूर्व निर्वाचित अध्यक्ष, महाविद्यालय बागबाहरा एवं जिला अध्यक्ष, महिला कांग्रेस महासमुंद,  दुर्गा सागर ने इसे सरकार और प्रशासन की तानाशाही करार दिया है।

​ दुर्गा सागर ने प्रशासन के इस कदम की तीखी आलोचना करते हुए निम्नलिखित बिंदु उठाए हैं।

सागर का कहना है कि प्रशासन ने बिना किसी ठोस पूर्व सूचना या पुनर्वास की व्यवस्था किए, बिना सोचे-समझे गरीब परिवारों के आशियानों को निशाना बनाया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई न्यायपूर्ण नहीं है और प्रशासन चुनिंदा लोगों को निशाना बनाकर अपनी विफलताएं छिपाने की कोशिश कर रहा है।

 दुर्गा सागर ने स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार केवल बुलडोजर की राजनीति कर रही है, जबकि जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है।

​सुश्री दुर्गा सागर ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ग्राम नकटी के प्रभावित परिवारों को तत्काल उचित मुआवजा और रहने के लिए सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि शासन प्रशासन का यह "गरीब विरोधी चेहरा" अब जनता के सामने पूरी तरह बेनकाब हो चुका है

भाजपा सरकार की यह दमनकारी नीति भाजपा सरकार को ले डूबेगी, क्योंकि जनता साब देख रही है वक़्त पऱ चोट जरूर देगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
💬 WhatsApp