बागबाहरा / खल्लारी
भारती टंडन हत्याकांड मामले में अब आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने कल खल्लारी थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस जघन्य हत्याकांड में केवल एक नाबालिग ही नहीं, बल्कि अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष और गहन क्याजांच की मांग की है ताकि सभी साजिशकर्ताओं को सजा मिल सके।
है पूरा मामला ?
पुलिस के अनुसार, 18 वर्षीय भारती टंडन ने हाल ही में 11वीं कक्षा उत्तीर्ण की थी। 19 जून को उसका जन्मदिन था, उसी रात वह घर से निकली और वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद, 22 जून को गांव के समीप एक नाले की रेत में उसका शव बरामद हुआ।
पुलिस जांच और खुलासा
पुलिस जांच में पता चला कि भारती का उसी स्कूल के एक नाबालिग छात्र से प्रेम संबंध था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह भारती से पीछा छुड़ाना चाहता था। जन्मदिन की रात शादी का भरोसा देकर उसने भारती को बुलाया और पत्थर से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने शव को रेत में दबाकर साक्ष्य छिपाने की कोशिश की थी।
पुलिस ने घटनास्थल से युवती का बैग, कपड़े और अन्य सामान बरामद किए हैं। आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है।
ग्रामीणों द्वारा थाना घेराव के बाद पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।

Post a Comment