महासमुंद / झलप
महासमुंद के झलप में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गई आबकारी विभाग की टीम पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया है। आरोपियों ने न सिर्फ सरकारी काम में बाधा डाली, बल्कि जब्त की गई शराब भी छीन ली।
क्या है पूरा मामला ?
जिला आबकारी अधिकारी अजय कुमार पांडेय अपनी टीम के साथ शिकायत की जांच करने झलप पहुंचे थे। वहां टीम ने चेतन रौतिया, मुकेश कोसले और सेवन जोशी से 336 पाव देशी शराब जब्त की। इसी दौरान हेमंत मिर्धा, उसके पिता अवधेश मिर्धा और उनके साथियों ने वहां पहुंचकर जमकर विवाद किया। आरोप है कि उन्होंने सेल्समैन एस. कुमार निषाद के साथ मारपीट की और अधिकारियों को धमकाते हुए शराब लेकर भाग गए।
पुलिस की कार्रवाईआरोपी भागते समय मौके पर ही अपने मोबाइल फोन छोड़ गए थे, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Post a Comment