बागबाहरा: शासकीय अंग्रेजी माध्यम मिडिल स्कूल भानपुर में स्कूल प्रबंधन समिति का गठन, गोकुल नागेश बने निर्विरोध अध्यक्ष

 




बागबाहरा 


शिक्षा के स्तर को और अधिक सुदृढ़ बनाने और विद्यालय के सुचारू संचालन के लिए शासकीय अंग्रेजी माध्यम मिडिल स्कूल भानपुर में स्कूल प्रबंधन समिति का नए सिरे से गठन किया गया है। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सभी की सहमति से गोकुल नागेश को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

​नवनिर्वाचित अध्यक्ष बनने के पश्चात गोकुल नागेश ने विद्यालय परिवार और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यालय के सर्वांगीण विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने और क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का दृढ़ संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और स्कूल की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर करना उनकी प्राथमिकता होगी।

​इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति और समस्त स्टाफ ने गोकुल नागेश को निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी। साथ ही, नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने समिति के सभी सदस्यों व सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आगामीकार्यों में भी इसी प्रकार के निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई है। इस गठन से विद्यालय परिवार और अभिभावकों में काफी उत्साह का माहौल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
💬 WhatsApp