बागबाहरा:
बरसात के दिनों में फैलने वाली संक्रामक बीमारियों और गंदगी से शहर को महफूज रखने के लिए बागबाहरा नगर पालिका ने कमर कस ली है। नगर पालिका अध्यक्ष खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल ने खुद मोर्चा संभालते हुए शहर को स्वच्छ, सुंदर और संक्रमणमुक्त बनाने का बीड़ा उठाया है।
अध्यक्ष महोदय की इस पहल का मुख्य उद्देश्य बारिश के मौसम में जलभराव, मक्खी-मच्छर के प्रकोप और मौसमी बीमारियों से शहरवासियों की रक्षा करना है।
अध्यक्ष की दो टूक: खुले में कचरा फेंका तो होगी कार्रवाई
शहर की सड़कों और गलियों को साफ-सुथरा रखने के लिए नगर पालिका ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। अध्यक्ष खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल ने साफ शब्दों में कहा है कि कोई भी नागरिक खुले में या इधर-उधर कचरा न फेंके।
स्वच्छता केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। आइए, मिलकर अपने बागबाहरा को एक स्वस्थ और आदर्श शहर बनाएं।"
खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल, अध्यक्ष, नगर पालिका बागबाहरा
अध्यक्ष की विशेष: अपील कचरा गाड़ी का करें इंतजार
प्रशासन द्वारा शहर के हर वार्ड में नियमित रूप से कचरा वाहन भेजे जा रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष ने जनता से अपील की है कि
अपने घरों और दुकानों का सूखा व गीला कचरा केवल कचरा गाड़ी में ही डालें।गलियों, नालियों या खाली प्लॉटों में कचरा फेंकने से बचें।बरसात के मौसम में अपने आसपास पानी जमा न होने दें, ताकि डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचा जा सके।
शहरवासियों से सहयोग की अपेक्षा
बागबाहरा को स्वच्छ और हरा-भरा रखने के लिए नगर पालिका की यह मुहिम तभी सफल होगी जब हर नागरिक इसमें अपनी भागीदारी निभाए। अध्यक्ष की इस सक्रियता से शहर में स्वच्छता को लेकर एक नई सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिल रही है।
स्वच्छ बागबाहरा, स्वस्थ बागबाहरा
इस नारे को अब हर नागरिक को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है।


Post a Comment