कोमाखान।
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कोमाखान क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2026-27 के मुख्य बजट में नवीन शासकीय महाविद्यालय कोमाखान, जिला महासमुंद के भवन निर्माण के लिए 4 करोड़ 65 लाख 84 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
महाविद्यालय भवन के निर्माण के लिए मिली इस स्वीकृति से क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए बेहतर शैक्षणिक अधोसंरचना विकसित होने की उम्मीद है। लंबे समय से क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा की सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब कॉलेज भवन निर्माण के लिए स्वीकृत राशि से इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है।
इस सौगात से कोमाखान सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं मिलने की राह आसान होगी। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा का बेहतर वातावरण उपलब्ध होने की उम्मीद है।
4 करोड़ 65 लाख 84 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति
को क्षेत्र में शिक्षा के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। कॉलेज भवन के निर्माण के बाद विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी और क्षेत्र में उच्च शिक्षा का विस्तार होगा।


Post a Comment