L
महासमुंद।
जिले में खरीफ फसलों की गिरदावरी प्रक्रिया को लेकर प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। कलेक्टर ने स्वयं खेतों में पहुंचकर फसलों का निरीक्षण करते हुए गिरदावरी कार्य का जायजा लिया।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राजस्व कार्य पूरी पारदर्शिता, शुद्धता और तय समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों की खेत या फसल की जानकारी दर्ज करने में किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए।
बताया गया कि जिले की 6 तहसीलों में कुल 9 लाख 70 हजार 925 प्लॉट चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से लगभग 94.32 प्रतिशत प्लॉटों का सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है।
कलेक्टर ने मौके पर मौजूद सर्वेयरों से फील्ड में आ रही दिक्कतों की जानकारी भी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गिरदावरी कार्य किसानों और राजस्व रिकॉर्ड के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए प्रत्येक खेत एवं फसल की जानकारी का सही तरीके से सत्यापन किया जाए।
प्रशासन द्वारा शेष बचे क्षेत्रों में भी सर्वे कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment