महंगाई के खिलाफ कोमाखान में गरजी कांग्रेस: मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी, विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में फूटा गुस्सा



सुरेन्द्र यादव 

कोमाखान (महासमुंद)।

देश में लगातार बढ़ती महंगाई, आसमान छूते पेट्रोल-डीजल और खाद्य तेलों के दामों के विरोध में आज कोमाखान ब्लॉक में कांग्रेस पार्टी ने केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक विशाल और जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारी आक्रोश देखने को मिला, जिन्होंने जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर मोर्चा खोला।

केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला

​धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को आम जनता की कमर तोड़ने वाला बताया। वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई के जरूरी सामानों के दाम जिस तेजी से बढ़ रहे हैं, उससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का जीना दूभर हो गया है। कांग्रेसजनों ने आम जनता की इन बुनियादी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी

​इस बड़े विरोध प्रदर्शन में महासमुंद जिले के दिग्गज कांग्रेस नेता और खल्लारी विधायक माननीय द्वारिकाधीश यादव जी विशेष रूप से शामिल हुए। उनके नेतृत्व में पूरी मुस्तैदी के साथ कार्यकर्ताओं ने अपनी आवाज बुलंद की।

​कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे कांग्रेसजन:

मंच पर और प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष व विधायक द्वारिकाधीश यादव के साथ तेजन चन्दाकर (पूर्व मंडी अध्यक्ष), चन्द्रहास साहू (उपाध्यक्ष), खेमराज सिन्हा (ब्लॉक अध्यक्ष कोमाखान), संतोष पटेल (जिला महामंत्री), हरिशंकर यादव (जिला महामंत्री), अंकित बागबाहरा, प्रदीप यादव (उपाध्यक्ष), नरेंद्र जैन (सेक्टर अध्यक्ष), अंजोर सिंह ठाकुर (अध्यक्ष किसान कांग्रेस), पुरुषोत्तम साहू, वाजिद खान (सचिव), लोकेश दीवान (आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष), हेमलाल साहू (सेक्टर अध्यक्ष), सुनिल टांडे (सांस्कृतिक अध्यक्ष), वसीम रजा (महामंत्री), ताम्रध्वज बघेल (नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि), डिगेश्वर देवांगन, आशिष दीवान (वरिष्ठ कांग्रेसी), तुफान दीवान (महामंत्री), उत्तम राणा, आकाश चन्द्राकर (मीडिया प्रभारी), मनोज चन्द्राकर (मंडल अध्यक्ष) शामिल हुए।

​इसके साथ ही रामलाल नायक, राजेन्द्र गुप्ता, मुबारक खान, कुमार ठाकुर, जय राम पटेल, चेतन पटेल, मोहर चक्रधारी (सेक्टर अध्यक्ष), शिवचरण कुर्रे (सेक्टर अध्यक्ष), कान्ति महराज, एवन कुर्रे, पुरन पटेल, हेमलाल दीवान, चैत्र राम दीवान, कैलाश दीवान, गिरवर सिन्हा, करतार नायक, दाऊ लाल, राजू जैन, पुनारद ठाकुर, ओमप्रकाश, तेजूराम निषाद, भूपेन्द्र देवांगन एवं बुढान सिंह ठाकुर सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
💬 WhatsApp