रायपुर:
राजधानी रायपुर के पॉश इलाकों में स्थित फाइव स्टार होटलों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़े ठग ने सवाल खड़े कर दिए हैं। होटल 'हयात' में एक शातिर ठग ने खुद को हाई-प्रोफाइल मेहमान बताकर प्रबंधन को चकमा दिया और लाखों की चपत लगा दी।
कर्मचारियों का जीता भरोसा, फिर दिया धोखा
आरोपी की पहचान 61 वर्षीय तमिलनाडु निवासी 'भीमसेन जॉन' के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने होटल में तीन दिनों तक रुककर वहां की सभी लग्जरी सुविधाओं का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान उसने अपनी बातों से कर्मचारियों का विश्वास जीत लिया, ताकि किसी को उस पर शक न हो।
लैपटॉप लेकर हुआ 'रफूचक्कर'
तीन दिन तक सब कुछ सामान्य रहने के बाद, आरोपी ने कर्मचारी को अपना 'ऑफिस का जरूरी काम' होने का बहाना बनाया। इसी बहाने उसने होटल का कीमती लैपटॉप लिया और फिर कभी वापस नहीं लौटा।
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
घटना की जानकारी मिलने के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस हरकत में आई है। सेंट्रल जोन के डीसीपी उमेश गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस की टीम आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।

إرسال تعليق