किसानों को देने बकमा सोसायटी, मे पर्याप्त खाद, बीज नहीं, किसानों का फूटा गुस्सा, कांग्रेस ने घेरा सोसाइटी, SDM के नाम सौंपा ज्ञापन

 


 


​     कोमाखान  /बकमा 



​कोमाखान के ग्राम बकमा में आज किसानों का गुस्सा सड़कों पर दिखा। कांग्रेस पार्टी की अगुवाई में भारी संख्या में किसानों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बकमा सोसायटी का घेराव कर दिया। मौके पर मौजूद किसानों ने सिस्टम पर गंभीर सवाल उठाए हैं और एक ऐसा सच सामने रखा है, जो प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सीधे प्रश्नचिह्न लगाता है।


​  कया कह रहे हैं किसान?


​घेराव के दौरान किसानों ने आरोप लगाया है कि जब वे अपनी फसल के लिए सोसायटी से खाद, बीज,लेने जाते हैं, तो उन्हें खाली हाथ लौटा दिया जाता है, यह कहकर कि स्टॉक खत्म है। लेकिन, किसानों का दावा है कि ठीक इसी समय क्षेत्र की प्राइवेट दुकानों के गोदाम खाद से भरे पड़े हैं।


किसानों के अनुसार:

सरकारी सोसायटी खाली है, लेकिन खुले बाजार में खाद का पर्याप्त भंडार मौजूद है ​किसानों ने आरोप लगाया है कि खाद माफिया इसी खाद, बीज, किटनाषक को दोगुने दामों पर बेचकर किसानों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं और मोटी कमाई कर रहे हैं​किसानों का यह भी कहना है कि बिचौलिए इस कालाबाजारी से चांदी काट रहे हैं, जबकि अन्नदाता दर-दर भटकने को मजबूर है।





प्रशासन की चुप्पी पर सवाल


​प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब किसान खाद के लिए परेशान हो रहा है, तो फिर ये खाद प्राइवेट दुकानों में कहाँ से आ रही है? किसानों द्वारा लगाए गए इन गंभीर आरोपों ने पूरे क्षेत्र में चर्चा छेड़ दी है। सवाल यह है कि यदि सरकारी गोदाम खाली हैं, तो बिचौलियों के पास यह खाद कैसे पहुँच रही है?

तीखी नजर का तीखा सवाल 

किसानों के इन गंभीर आरोपों के बाद अब गेंद प्रशासन के पाले में है। क्या प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर यह पता लगाएगा कि क्या वाकई खाद की कालाबाजारी हो रही है? या फिर किसानों की इन शिकायतों को दरकिनार कर दिया जाएगा ?





​कांग्रेस कार्यकर्ता एंव किसानों ने सरकार व शासन को चेतावनी देते हुए कहा है की जल्द से जल्द किसानों को खाद मुहय्या करवाया जाय नहीं तो, कांग्रेस पार्टी और किसान सड़को पर उतर कर उग्र आंदोलन करेगा।

वकमा के इस सोसायटी घेराव मे प्रमुख रूप से   खेमराज सिन्हा कोमाखान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष​ टोपसिंह ठाकुर ​ललित नारंग ​बुढान ठाकुर ​वसीम रजा ​उत्तम राणा ​वाजिद खान पुरुषोत्तम साहू ​पुरानिक निराला ​आकाश चंद्राकर ​नेमीचंद साहू ​दिगेश यादव ​हेमलाल साहू ​नेमीचंद साहू ​असवंत साहू ​सुरेंद्र कुमार यादव ​रवीश साहू ​मनीराम ​हामीम रजा ​हरिशंकर नारंग ​सेतराम किसुन ​मानसिंह ध्रुव लखन सिंह ​बृजलाल

​तूला राम साहू जीवरखन कृष्णा, हरि यादव ​संतोष पटेल,आशीष दीवान भाऊराम नायक ​बोधराम साहू ​भगत राम ​देवाराम ​हरिशंकर यादव देवानंद साहू श्याम लाल ​राहुल पवन कदीम हुसैन ​पंचराम सोलवानी ​सीया राम पवन कुमार भगत राम (साई)

 बड़ी संख्या मे क्षेत्र वासी,कांग्रेस कार्यकर्ता, व,किसान मौजूद रहे।


Post a Comment

أحدث أقدم
💬 WhatsApp