सड़कें बनीं 'संग्राम': बागबाहरा में SDM कार्यालय का हुआ ऐतिहासिक घेराव, सड़कों पर उतरी जनता का फूटा गुस्सा!

 


​  बागबाहरा/महासमुन्द:

​आज दिनांक 15 जून 2026 को बागबाहरा की सड़कों पर धूल और गिट्टियों के बीच जूझ रही जनता का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। खल्लारी विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव की अगुवाई में आज सैकड़ों ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने बागबाहरा SDM कार्यालय का ऐतिहासिक घेराव किया। प्रदर्शन इतना उग्र और अनुशासित था कि प्रशासन की नींद टूटना तय माना जा रहा है।

फारेस्ट रेस्ट हाउस से SDM दफ्तर तक 'अधिकार यात्रा'

सुबह 11:00 बजे फारेस्ट रेस्ट हाउस से शुरू हुआ यह जन-आंदोलन देखते ही देखते एक विशाल हुजूम में बदल गया। विधायक और जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने प्रशासन की 'कागजी फाइलों' और 'ठंडी चाल' के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

  

    



​इन प्रमुख नेताओं की रही मौजूदगी:



इस ऐतिहासिक घेराव को सफल बनाने में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण के अध्यक्ष देवनाथ साहू, शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लखबीर सिंह छाबड़ा और कोमाखान ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज सिन्हा ने मोर्चा संभाला। उनके नेतृत्व में क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों ने सड़कों की बदहाली के खिलाफ एक स्वर में हुंकार भरी।

वही महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गा सागर के नेतृत्व में 200 से अधिक महिलाओं ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई।

और इस सड़क निर्माण कार्य मे लेट लतीफ मे अपनी हुंकार भरी 

इस कार्यक्रम मे कांग्रेस पार्टी के समस्त कर्य कर्ता व ग्रामीण बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे और 



​प्रशासन को दिया 'अल्टीमेटम'


प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से सीधा सवाल किया कि जब बजट स्वीकृत है, तो सड़क बनाने में देरी किसके दबाव में की जा रही है? बेलर-मोहदी मार्ग, पड़कीपाली-हाड़ाबंद ब्रिज और अनवरपुर-सुखरीडबरी से दवानबोड मार्ग के लिए अब जनता और इंतजार करने के मूड में नहीं है।


​'तीखी नज़र न्यूज़' की ज़मीनी रिपोर्ट:


आज का यह घेराव केवल एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि प्रशासन के लिए एक चेतावनी है। कार्यकर्ताओं का जोश और जनता का आक्रोश साफ बता रहा है कि यदि सड़कों का निर्माण अब भी फाइलों में अटका रहा, तो अगला आंदोलन दफ्तरों के घेराव से कहीं अधिक बड़ा होगा। अब देखना यह है कि प्रशासन कब तक अपनी एसी कमरों की नींद से जागता है और कब जनता को पक्की सड़क नसीब होती है।



​तीखी नजर न्यूज़ / सुरेन्द्र यादव


(हम आपकी आवाज़, हर कदम आपके साथ)

मोब: 7987825500



Post a Comment

أحدث أقدم
💬 WhatsApp