जोगी डीपा में मौत को मात; बाढ़ के बीच फंसे 14 मजदूरों का हुआ सफल रेस्क्यू



बागबाहरा / खल्लारी  

आज सुबह जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष को एक आपातकालीन सूचना प्राप्त हुई, जिसने प्रशासन में हड़कंप मचा दिया। ग्राम जोगी डीपा (थाना खल्लारी क्षेत्र) में पुलिया निर्माण कार्य में लगे 14 मजदूर अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बाढ़ के बीचों-बीच फंस गए थे।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर सेना (होमगार्ड) की रेस्क्यू टीम को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया। नगर सेना के जवानों ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

​भारी जलभराव और कठिन परिस्थितियों के बावजूद, नगर सेना की कुशल टीम ने साहस का परिचय देते हुए बाढ़ में फंसे 10 पुरुष और 04 महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सभी सुरक्षित हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया गया है।

​बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने क्षेत्र के निवासियों और निर्माण कार्यों में लगे ठेकेदारों को सलाह दी है कि आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जल स्रोतों और नदी-नालों के करीब सावधानी बरतें।

​नगर सेना के इस त्वरित और साहसी कदम की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।


Post a Comment

أحدث أقدم
💬 WhatsApp