अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आह्वान पर दिल्ली में गूंजी महासमुंद की आवाज, इंदिरा भवन और जंतर-मंतर पर हुआ प्रदर्शन

 



​    महासमुंद 


अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के आह्वान पर देश की राजधानी दिल्ली में महिला आरक्षण को जल्द से जल्द लागू करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस राष्ट्रीय आंदोलन में महासमुंद से महिला कांग्रेस की टीम ने अपनी मजबूत और सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।





​यह पूरा प्रदर्शन शीर्ष नेत्रियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इसमें मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद माननीय फूलोदेवी नेताम, खल्लारी विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव, तथा शासकीय महाविद्यालय बागबाहरा की पूर्व निर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष एवं पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री दुर्गा सागर के नेतृत्व में महासमुंद महिला कांग्रेस की रीमा यादव व अनुकी सेन सहित पूरी टीम शामिल हुई।


​प्रमुख रूप से शामिल रहे कार्यक्रम और  गतिविधियां





​इंदिरा भवन (राष्ट्रीय राजधानी): प्रदर्शन से पूर्व इंदिरा भवन में आयोजित रणनीतिक बैठकों और कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ और महासमुंद की नेत्रियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

​जंतर-मंतर: देश के प्रमुख धरना स्थल जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान महिलाओं को उनकी राजनीतिक हिस्सेदारी और महिला आरक्षण बिल को अविलंब धरातल पर उतारने के पक्ष में जमकर आवाज बुलंद की गई।

​सुश्री दुर्गा सागर और उनके साथियों की इस सहभागिता से राष्ट्रीय राजधानी में महासमुंद क्षेत्र का मान बढ़ा है और महिलाओं के अधिकारों के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता एक बार फिर मजबूती से सामने आई है।

Post a Comment

أحدث أقدم
💬 WhatsApp