वाइज मैथ्स क्लासेज कोमाखान: शानदार रिजल्ट्स से ग्रामीण अंचल में खुशी की लहर

 




 कोमाखान 


​कोमाखान क्षेत्र के ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को बेहतरीन मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से वर्ष 2024 में शुरू की गई 'वाइज मैथ्स क्लासेज कोमाखान' ने अपने शानदार परिणामों से क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


​इस वर्ष का उत्कृष्ट प्रदर्शन

​संस्था के संचालक केशव प्रकाश महानंद ने बताया कि इस वर्ष संस्थान से तैयारी करने वाले 11 विद्यार्थियों का चयन देश और राज्य के प्रतिष्ठित विद्यालयों में हुआ है:


​प्रयास आवासीय विद्यालय: 7 विद्यार्थी

​जवाहर नवोदय विद्यालय: 2 विद्यार्थी

​एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय: 2 विद्यार्थी

​इसके अलावा, संस्था के पिछले सत्र में भी 9 विद्यार्थियों का इन प्रतिष्ठित संस्थानों में चयन हो चुका है।


​संस्था का मुख्य उद्देश्य

​सस्ती शिक्षा: विद्यार्थियों के पालकों से न्यूनतम शुल्क लेकर संस्था का संचालन किया जा रहा है।

​हिंदी माध्यम को प्रोत्साहन: विशेष रूप से हिंदी माध्यम और ग्रामीण परिवेश के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतरीन विकल्प प्रदान करना।

​भविष्स संस्थान के माध्यम से आसपास के विद्यार्थियों और पालकों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सही जानकारी मिल रही है। इससे बच्चे भविष्य में नीट (NEET), जेईई (JEE) और एनडीए (NDA) जैसी उच्च स्तरीय परीक्षाओं के प्रति प्रोत्साहित हो रहे हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم
💬 WhatsApp