यूडाइस डेटा अपडेट में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, प्राचार्यों को दी चेतावनी




​बिलासपुर। 

बिलासपुर में आयोजित एक समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्कूल प्राचार्यों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी छात्रों का यूडाइस (UDISE) डेटा समय-सीमा के भीतर पोर्टल पर शत-प्रतिशत अपडेट किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित संस्था प्रमुख के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

​शासकीय योजनाओं का लाभ अब यूडाइस से जुड़ा

कलेक्टर ने बैठक में जानकारी दी कि शासन की नई नीति के तहत अब छात्रों को निःशुल्क यूनिफॉर्म, पाठ्यपुस्तकें और अन्य शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ यूडाइस डेटा के आधार पर ही प्रदान किया जाएगा। यदि कोई पात्र छात्र इस डेटा एंट्री के अभाव में योजनाओं से वंचित रहता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होगी।


​शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के लिए नए लक्ष्य 


बैठक में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने पर भी जोर दिया गया और शिक्षकों को निम्नलिखित लक्ष्य दिए गए हैं:

​भाषा कौशल: पहली कक्षा के बच्चों को धाराप्रवाह हिंदी पढ़ना और छठी कक्षा के विद्यार्थियों को अंग्रेजी पढ़ना व लिखना सिखाना अनिवार्य है।

​गणित पर फोकस: पांचवीं कक्षा के छात्रों को 20 तक और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 25 तक के पहाड़े अनिवार्य रूप से याद कराने का जिम्मा शिक्षकों को सौंपा गया है।

Post a Comment

أحدث أقدم
💬 WhatsApp