मोदी-गडकरी की 'स्पेस टेक्नोलॉजी' या भ्रष्टाचार का खुला सच ? 10 करोड़ की NH-353 सड़क पहली ही बारिश में उखड़ रही सड़क

 






बागबाहरा 


देशभर में आधुनिक सड़कों का दम भरने वाली सरकारों के दावों की पोल अब ज़मीनी हक़ीकत बयां कर रही है। महासमुंद ज़िले के अंतर्गत ओडिसा को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-353 के निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार और खुली लूट का मामला कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा ने सामने लाया है। '


खल्लारी विधानसभा के कांग्रेस नेता और सामाजिक मुद्दों की मुखर आवाज़ अंकित बागबाहरा ने विशेष रूप से यह जानकारी तीखी नजर को साझा की है और शासन-प्रशासन की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।


​अंकित बागबाहरा ने ग्राउंड ज़ीरो से खुलासा किया है कि महज ढाई किलोमीटर के इस नवनिर्माण हिस्से में पहली ही बारिश ने इस तरह पोल खोल दी है कि सड़क पर 25 से ज़्यादा बड़े गड्ढे हो चुके हैं।

​ सड़क की गुणवत्ता इतनी घटिया स्तर की है कि डामर उड़ चुका है और स्थानीय लोग हाथों से सड़क की गिट्टियों को आसानी से बाहर निकाल रहे हैं, जिससे हर पल राहगीरों और वाहन चालकों की जान पर खतरा मंडरा रहा है।

​मौके पर लगे सरकारी बोर्ड के मुताबिक इस प्रोजेक्ट की शुरुआत 4 मार्च 2025 को हुई थी और इसे 8 महीने के भीतर यानी नवंबर 2025 तक पूरा हो जाना था। आज जुलाई 2026 आ चुका है, लेकिन जनता को सिवाय अधूरे और जर्जर रास्ते के कुछ नहीं मिला।

​सड़क के दोनों तरफ न तो कोई सुरक्षा खंभे सेफ्टी पोल्स लगाए गए हैं और न ही पानी की निकासी का कोई इंतज़ाम है, जिससे बरसात का पानी सड़क को लगातार तबाह कर रहा है।

​अंकित ने बताया,रायपुर के ठेकेदार दीपक पांडे को इस 10 करोड़ से अधिक लागत वाले मार्ग का जिम्मा मिला था, जिनकी लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार ने शासन-प्रशासन की कार्यशैली को बड़े कटघरे में खड़ा कर दिया है।

​अंकित बागबाहरा ने दो टुक लहजे मे कहा

रोज़ाना हज़ारों जिंदगियां इस जानलेवा रास्ते से गुजरने को विवश हैं। अंकित बागबाहरा ने शासन और प्रशासन को सीधी चुनौती देते हुए मांग की है कि इस पूरे 10 करोड़ के घोटाले की उच्च-स्तरीय निष्पक्ष जांच हो और दोषी ठेकेदार व लापरवाह अधिकारियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि किसी बड़ी अनहोनी को समय रहते रोका जा सके!

Post a Comment

أحدث أقدم
💬 WhatsApp