महासमुंद
महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत कोकड़ी में निस्तारी जमीन को रिसॉर्ट और औद्योगिक उपयोग के लिए आवंटित किए जाने का मामला सामने आया है। इस आवंटन से गांव के पशुपालन और आजीविका पर सीधा और गंभीर संकट आ गया है, जिससे नाराज कोकड़ी के 120 से ज्यादा ग्रामीण शुक्रवार को कलेक्टर दफ्तर पहुंचे।
गुरुवार को पहुंचे थे फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी, काटे गए पेड़
ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार को फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी जेसीबी लेकर गांव में पहुंचे और जमीन का सीमांकन कराने के लिए पेड़ काटने व जेसीबी से उखाड़ने लगे। करीब 50 से ज्यादा पेड़ों को उखाड़कर फेंक दिया गया। यह देख ग्रामीण नाराज हो गए और उन्होंने काम रुकवाकर तत्काल तहसीलदार से बात की, जिसके बाद जेसीबी को वापस लौक्याटाया गया।
है पूरा जमीन का मामला?
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम कोकड़ी, ग्राम पंचायत खट्टा, रा.नि.मं. पटेवा, उपतहसील पटेवा में स्थित
खसरा नंबर: 162, 163, 164 और 289कुल क्षेत्रफल: 20.71 हेक्टेयर भूमि
राजस्व अभिलेखों में यह भूमि घास-चारागाह मद में दर्ज है। यह भूमि पीढ़ियों से गांव के मवेशियों की चराई और निस्तार का एकमात्र साधन रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, इसी भूमि में से 2.40 हेक्टेयर भूमि टूरिज्म बोर्ड को आवंटित करने का प्रस्ताव है, जबकि शेष भूमि जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र को देने की तैयारी है।
नियमों को दरकिनार करने का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि बिना उनकी सहमति के जमीन का अधिग्रहण करना पूरी तरह अन्याय है। गांव में पहले से ही चारागाह के लिए पर्याप्त जमीन नहीं है। यदि यह भूमि भी औद्योगिक और रिसॉर्ट के नाम पर ले ली गई, तो मवेशियों के सामने चारे का भीषण संकट खड़ा हो जाएगा और वे भूखे मरने की स्थिति में पहुंच जाएंगे। साथ ही, यहां 5 एकड़ जमीन में करीब 3 हजार से ज्यादा पौधे लगे हैं, जिससे क्षेत्र की हरियाली भी खत्म हो जाएगी।
ग्रामीण ओमप्रकाश और कन्हैया लाल ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 237 के तहत किसी भी गांव की कुल कृषि भूमि के 2 प्रतिशत से अधिक भूमि को अन्य प्रयोजन के लिए नहीं दिया जा सकता। इसके बावजूद नियमों को दरकिनार कर यह आवंटन किया जा रहा है, जो सीधे तौर पर ग्रामीणों के अधिकारों पर हमला है।
ग्रामीणों की मुख्य मांग
ग्रामीणों ने मांग की है कि खसरा नंबर 164 की 11.22 हेक्टेयर सहित सभी विवादित भूमि का आवंटन आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, ADVERTISE,,,,,,,,,,,,,,,,,


إرسال تعليق