सरायपाली में 'खाद' के खेल का भंडाफोड़: जोगनीपाली के गोदाम पर छापा, 978 बोरी यूरिया और खाद जब्त!






सरायपाली 


सरायपाली में अवैध भंडारण के खिलाफ प्रशासन का 'तीखा वार' हुआ है! जोगनीपाली में मेसर्स अग्रवाल ट्रेडर्स के गोदाम पर कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने औचक धावा बोला। जाँच में जो मिला, उसे देख अधिकारी भी दंग रह गए—बिना कागजात के भारी मात्रा में उर्वरक का जखीरा छिपाया गया था।

​टीम ने गोदाम से 440 बोरी यूरिया, 250 बोरी 20:20:0:13 और 288 बोरी एस.एस.पी. यानी कुल 978 बोरी खाद जब्त की है। SDM अनुपमा आनंद की मौजूदगी में गोदाम को सील कर दिया गया है। संचालक साहब दस्तावेज दिखाने में पूरी तरह फेल रहे, जिसके बाद उर्वरक (नियंत्रण) आदेश के तहत सख्त कार्रवाई की गई है।

​प्रशासन ने साफ़ चेतावनी दी है कि किसानों की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 'तीखी नज़र' बनी रहेगी—सावधान रहें, क्योंकि अवैध धंधेबाजों की अब खैर नहीं!

Post a Comment

أحدث أقدم
💬 WhatsApp