भारतीय शतरंज का स्वर्णिम दौर, हर्षवर्धन G.B. बने 97वें ग्रैंडमास्टर








तीखी नज़र न्यूज़: / भिलाई 

 
 शतरंज में खुशी की लहर दौड़ गई है! युवा खिलाड़ी हर्षवर्धन G.B. ने इतिहास रचते हुए भारत के 97वें ग्रैंडमास्टर (GM) बनने का गौरव हासिल किया है। हर्षवर्धन ने यह उपलब्धि 'दूसरे चोला चेस GM नॉर्म टूर्नामेंट' में अपने शानदार प्रदर्शन से हासिल की।
हर्षवर्धन पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारे। उन्होंने 9 में से 6.5 पॉइंट जुटाकर 2500 रेटिंग का जादुई आंकड़ा पार कर लिया।  टूर्नामेंट के बीच में उन्हें अंतिम 4 राउंड में 3.5 पॉइंट की जरूरत थी। दबाव के बावजूद उन्होंने लगातार तीन जीत (IM कुशाग्र मोहन, GM माइकल क्रासेनको और एलेक्सी फेडोरोव के खिलाफ) दर्ज की और आखिरी राउंड में ड्रॉ खेलकर अपना खिताब पक्का किया। गुरुओं का साथ: महज 4 साल की उम्र में पिता FT गोपालकृष्णन K. से शतरंज की पहली चाल सीखने वाले हर्षवर्धन ने अब तक विश्वेश्वरन कामेश्वरन के मार्गदर्शन में खेल निखारा है और वर्तमान में वे GM दीपां चक्रवर्ती के साथ ट्रेनिंग ले रहे हैं। भारतीय शतरंज के लिए बड़ी उपलब्धि एथन वाज़ के 96वें GM बनने के महज एक दिन बाद ही हर्षवर्धन G.B. का यह खिताब भारतीय शतरंज की बढ़ती ताकत को दर्शाता है। इस शानदार उपलब्धि पर भिलाई के सीनियर खिलाड़ी अभिषेक कुमार श्रीवास्तव ने हर्षवर्धन को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। भारतीय शतरंज प्रेमियों के लिए यह वाकई गर्व का पल है ! 

Post a Comment

أحدث أقدم
💬 WhatsApp