नाचा गम्मत कार्यशाला में प्रदेश भर के सैंकड़ों युवा कलाकार ले रहे हैं प्रशिक्षण




छत्तीसगढ़ 


छत्तीसगढ़ प्रदेश के पारंपरिक लोक विधा छत्तीसगढ़ प्रदेश के अनमोल धरोहरों में से एक नाचा गम्मत (लोक नाट्य) के संरक्षण संवर्धन एवं उनके उत्थान के उद्देश्य से 

अनुराग साहित्य एवं कला संस्था कुरूद (कठौली)एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत लोक कलाकार कल्याण संघ के सहयोग से पांच दिवसीय नाचा गम्मत कार्यशाला का आयोजन धमतरी जिले के कठौली में किया जा रहा है ,

जिसमें प्रदेश भर के 100 से ज्यादा कलाकार प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं कार्यशाला में विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसके के द्वारा स्वस्थ मनोरंजन करने के साथ में सामाजिक जागरूकता लाने कार्य सामाजिक जनचेतना लाने का कार्य, सामाजिक कुरीतियां मिटाने का कार्य,शिक्षा, स्वास्थ्य, अंधविश्वास ,नशा उन्मूलन पर आधारित नाटकों , हास्य व्यंग एवं उनके चुटिले संवादों के माध्यम से लोगों को प्रेरित करने 

जैसे कलाओं को प्रशिक्षण में सुनियोजित ढंग से प्रशिक्षित 

प्रशिक्षु अजय उमरे,कामता साहू, परमेश्वर बर्रा द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है, छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत लोक कलाकार कल्याण संघ के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष रजीत चक्रधारी ने बताया कि यह आयोजन निशुल्क है जिसमें शामिल होने वाले परिक्षार्थियों के लिए आवासीय, भोजन व्यवस्था 

रखा गया है, अनुराग साहित्य एवं कला संस्थान कठौली के अध्यक्ष प्रशांत सोनवानी ने प्रशिक्षण ले रहे 

  छात्रों,नवयुवक,लोक कलाकारों का मनोबल बढ़ा रहें हैं

Post a Comment

أحدث أقدم
💬 WhatsApp