महासमुंद:
सोशल मीडिया पर शिक्षा विभाग के नाम से एक फर्जी आदेश तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल खुलने की तारीख को 16 जून से आगे बढ़ाकर 1 जुलाई करने का दावा किया जा रहा है। इस भ्रामक खबर ने अभिभावकों और शिक्षकों के बीच कन्फ्यूजन पैदा कर दिया था, लेकिन अब 'तीखी नजर' की पड़ताल में सच सामने आ गया है।
फर्जी आदेश - कॉपी
क्या है पूरी सच्चाई?
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इन तमाम दावों को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि स्कूल खुलने की तारीख में कोई बदलाव नहीं हुआ है। प्रदेश के सभी स्कूल पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 जून 2026 से ही खुलेंगे। मंत्री ने साफ कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पत्र पूरी तरह फर्जी और भ्रामक है।
'तीखी नजर' का सीधा सवाल:
शिक्षा जैसे संवेदनशील विषय पर अफवाह फैलाने वालों की आखिर हिम्मत कैसे हुई? मंत्री यादव ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि विभाग इस फर्जी दस्तावेज की जांच कर रहा है और इसे तैयार कर वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अभिभावकों के लिए अलर्ट:
शिक्षा विभाग ने सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों से अपील की है कि वे ऐसे अपुष्ट और फर्जी दस्तावेजों पर भरोसा न करें। केवल विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों को ही सही मानें।
ओरिजनल कॉपी
हमारी अपील:
अफवाहों से बचें, सही जानकारी के लिए सिर्फ भरोसेमंद सूत्रों पर यकीन करें।



إرسال تعليق