बागबाहरा का गौरव: सुपर 40 निःशुल्क कोचिंग संस्था के छात्र छात्राओं ने प्रयास आवासीय विद्यालय के प्रथम चयन सूची में लहराया परचम*




 बागबाहरा 

शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट परिणामों के लिए पहचानी जाने वाली विकास खंड बागबाहरा की प्रतिष्ठित निःशुल्क कोचिंग संस्था 'सुपर 40' ने एक बार फिर ऐतिहासिक सफलता हासिल है। संस्था के प्रतिभावान छात्रों ने प्रयास आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर अपने क्षेत्र, शिक्षकों और अभिभावकों का मान बढ़ाया है।

प्रयास आवासीय विद्यालय के लिए चयनित होने वाले छात्रों में 

अश्लेषा चक्रधारी, गितांशु साहू, लिनिमा साहू, रानी चंद्राकर, पूर्वी साहू, डिम्पल मिर्धा, अक्षत निराला, मन्नू दीवान, नमन ध्रुव, टिंकी साहू, अर्चना गायकवाड़, गीतांशु साहू, अभिनव चंद अवधिया, चंद्रशेखर, शिवानी साहू, चांद चौहान, जिज्ञासा बरिहा, प्रियांश शर्मा, हर्षा दीवान, योगिता भोई, प्राची साहू, नेहा निराला, पूर्वी दीवान, द्रोणाचार्य चकधारी, हिमांशी भतपहरी, दिव्या बरिहा, रागिनी देव दीवान, राशि टंडन, रागिनी ठाकुर, आर्यन चंद्राकर, रिया कश्यप, सोमांश बघेल, झरना ध्रुव, दीक्षा पटेल, कविराज मांझी आदि । इसके अलावा इसी सत्र में नवोदय विद्यालय के लिए 09 ,एकलव्य विद्यालय के लिए 10,राष्ट्रीय साधन सह प्राविण्य छात्रवृत्ति के लिए 10, सैनिक विद्यालय के लिए 01छात्राओं का चयन हुआ है ।


 निःशुल्क शिक्षा का दीप जला रही 'सुपर 40' संस्था


सुपर 40 संस्था बागबाहरा विगत 7 वर्षों से ग्रामीण अंचल के प्रतिभावान बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को गढ़ने का कार्य कर रही है। यह संस्था नवोदय, प्रयास, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा, एकलव्य और उत्कर्ष जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी पूरी निष्ठा के साथ कराती है। जिसमें अभी तक 500 से अधिक छात्राओं का चयन विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हो चुका है ।

संस्था की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसके समर्पित शिक्षक अपने अवकाश के दिनों (छुट्टियों) में भी बच्चों की कक्षाएं संचालित करते हैं। इसी का परिणाम है कि आज इस संस्था से पढ़कर अनेक छात्र देश और प्रदेश के प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में अपनी जगह बनाने में सफल हो रहे हैं।

 प्रमुख अधिकारियों और शिक्षकों ने दी आत्मीय शुभकामनाएं

छात्रों की इस गौरवशाली उपलब्धि और ऐतिहासिक सफलता पर जिले एवं विकास खंड के प्रशासनिक अधिकारियों तथा संस्था के संरक्षकों ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की है। जिसमें प्रमुख रूप से क्षेत्र के सभी जनप्रतिधियों के साथ ही जिला प्रमुख

श्री विनय कुमार लगेंह (कलेक्टर)

श्री बी एल देवांगन (जिला शिक्षा अधिकारी)

श्री रेखराज शर्मा (डी.एम.सी. समग्र शिक्षा)

श्री डी एन दीवान (विकास खंड शिक्षा अधिकारी)

श्री रामता मन्नाडे (ए.बी.ई.ओ.)

श्रीमती भूपेश्वरी साहू (विकासखंड स्रोत समन्वयक),प्राचार्य सुषमा बड़ा

इसके अलावा 'सुपर 40' के संयोजक हीरासिंग नायक,  अनिल चक्रधारी,  केदार नाथ साहू ,कुलदीप साहू,धनेश्वर साहू ,सुभाष चंद्राकर, धीरज तिवारी,योगेंद्र चंद्राकर, छोटूराम निषाद, रश्मि शर्मा, गीता साहू, जगदेव साहू, अश्वनी दीवान, राजेन्द्र साहू, महादेव देवांगन, लोकनाथ रैदास, परस ठाकुर, आत्माराम दीवान, दौलत दीवान और मनोज पटनायक ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल, यशस्वी और मंगलमय भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

أحدث أقدم
💬 WhatsApp