बागबाहरा / कोमाखान
बागबाहरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व शिक्षक और ग्राम भोथा के नैन सिंह ठाकुर एक शातिर ठग का शिकार हो गए। शातिर अपराधी ने बड़ी चालाकी से खुद को पड़ोसी गाँव का बताकर शिक्षक का भरोसा जीता और दिनदहाड़े 9,500 रुपये ऐंठकर रफूचक्कर हो गया। पीड़ित शिक्षक ने इस संबंध में बागबाहरा थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर न्याय और कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पल्सर बाइक वाले शातिर ने ऐसे बुना जाल
मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी नैन सिंह ठाकुर (जो ग्राम भोथा, थाना कोमाखान के निवासी हैं और सरस्वती शिशु मंदिर कसेकेरा में पूर्व शिक्षक रह चुके हैं) धौराभाठा से बस द्वारा बागबाहरा बस स्टैंड पहुँचे थे।
इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति वहाँ पल्सर बाइक से पहुँचा। उस शातिर ने शिक्षक से ऐसे बात की मानो वह उन्हें पहले से जानता हो। आरोपी ने खुद को कोसमर्रा गाँव का रहने वाला बताया। चूँकि प्रार्थी का ग्राम भोथा और कोसमर्रा दोनों ही समीपवर्ती व पड़ोसी गाँव हैं, इसलिए शिक्षक को उस पर कोई शक नहीं हुआ।
बाइक पर बैठाकर ले गया बैंक
पड़ोसी गाँव का होने की बात सुनकर नैन सिंह ठाकुर उसके झांसे में आ गए और पूछने पऱ बता दिया की खेती किसानी का काम चल रहा है इशलिये पैसे निकालने बैंक जा रहा हूं।
इस पऱ ठग ने कहाँ मैं भी उधर ही जा रहा हूं
मुझे भी बच्चे के लिए किताब लेनी है और ट्रैक्टर का बेरिंग लेना है, जिसके मुझे भी खरीदने के लिए पैसे मंगाने हैं। इसके बाद शिक्षक उसकी बातों में आकर बस स्टैंड से ही उसकी पल्सर बाइक पर बैठकर बागबाहरा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र पहुँचे।
वहाँ से बैंक खाते से पैसे सिर्फ नैन सिँह ही निकाले, ठग ने उस समय कोई पैसा नही निकाले, अभी कुछ पैसा है जिससे काम हो जायेगा करके बहाना बना दिए । इसके बाद दोनों थाना चौक, बागबाहरा स्थित होटल के पास पहुँचे, जहाँ शातिर ठग ने मौका पाते ही
प्रार्थी से कुल 9,500 रुपये ले लिए और चकमा देकर फरार हो गया। यह पूरी घटना 21 जुलाई,दोपहर करीब 12:00 से 2:30 बजे के बीच घटित हुई। ठग ने जाते-जाते या संपर्क के दौरान मोबाइल नंबर 9556115663 का उपयोग किया था।
पुलिस प्रशासन से सख्त एक्शन की उम्मीद
एक शिक्षित और प्रतिष्ठित व्यक्ति (पूर्व शिक्षक) के साथ दिनदहाड़े इस तरह की धोखाधड़ी होने से इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित नैन सिंह ठाकुर ने थाना बागबाहरा में आवेदन देकर आरोपी की पल्सर बाइक और उसकी पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की माँग की है।
विशेष अपील:
शातिर अपराधी अब परिचित या नजदीकी गाँवों का नाम लेकर भोले-भाले और संभ्रांत लोगों को निशाना बना रहे हैं। किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें और सतर्क रहें।


إرسال تعليق