हसमुंद /तुमगांव
नगर कुलदेवी मनोकामना पूर्ण देवी राजराजेश्वरी मां शीतला मंदिर प्रांगण में माता रानी शीतला के दरबार को हरा भरा बनाने हेतु हमर शीतला हरियर शीतला अभियान का प्रारंभ किया गया इस अवसर पर माता शीतला को प्रिय नीम का पौधा सुरक्षा गार्ड के साथ लगाकर वृक्षारोपण किया गया और पौधे को वृक्ष के रूप में तैयार करने का संकल्प लिया गया इस वर्ष हमर शीतला हरियर शीतला अभियान के तहत सुनिश्चित रूप से मंदिर परिसर के चारों ओर निम का वृक्षारोपण किया जाएगा और आने वाले समय में हरियर शीतला मंदिर परिसर का मन मोहक नजारा देखने को मिलेगा साथ ही लघु उद्यान निर्माण का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ होगा जिसमें मंदिर प्रांगण में बाउंड्री और प्रांगण के किनारे में गार्डन वृक्ष घास लगाया जाएगा जिससे कि आने वाले समय में सुंदर दृश्य देखने को मिलेगा साथ ही पर्यावरण सरंक्षण हेतु आम जनता को वृक्षारोपण मंदिर सौंदर्यीकरण कार्यों सहयोग करने की अपील भी किया गया शीघ्र ही नगर के सबसे विशाल भव्य शीतला मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा जिसके लिए सभी भक्तजनों को सहयोग करने की अपील भी की गई और आने वाले समय में सभी के सहयोग से सुंदर हरियर निम से आच्छादित माता शीतला मंदिर भव्य प्रांगण का दर्शन होगा जो एक पर्यटन स्थल के रूप में क्षेत्र में अपना पहचान बनाएगा और दूर दूर से लोग भक्तगण घूमने आयेंगे इस अवसर पर हरियर शीतला अभियान प्रमुख धर्मेन्द्र भूमिका यादव मंदिर बैगा राकेश धीवर मंदिर निर्माण शिल्पकार अक्षय नायक अंशु पटेल शीतल सिया यादव उपस्थित रहे

إرسال تعليق