सेवानिवृत्त शिक्षक नोहर सिंह ठाकुर को भावभीनी विदाई, विद्यार्थियों को संघर्ष और शिक्षा का दिया प्रेरक संदेश

 


बोइरगाँव / कोमाखान  

ग्राम बोइरगाँव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में संकुल समन्वयक एवं वरिष्ठ शिक्षक श्री नोहर सिंह ठाकुर के सेवा-निवृत्ति अवसर पर गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के ग्राम पंचायतों से आए शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों ने श्री ठाकुर के शिक्षा क्षेत्र में दिए गए दीर्घकालीन योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कर्तृत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर डॉ. विजय शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए श्री नोहर सिंह ठाकुर के संघर्षपूर्ण जीवन एवं विद्यार्थी जीवन की प्रेरणादायक यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जीवन में परिस्थितियाँ कैसी भी हों, यदि दृढ़ संकल्प, मेहनत और लगन हो तो सीमित संसाधनों के बीच भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से कठिनाइयों से घबराने के बजाय निरंतर आगे बढ़ने और शिक्षा को जीवन का सबसे बड़ा साधन मानने का आह्वान किया।




अपने भावुक उद्बोधन में श्री नोहर सिंह ठाकुर ने विद्यालय में बिताए अपने लंबे शिक्षकीय जीवन के अनुभव विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों के साथ साझा किए। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में विद्यार्थियों को नई तकनीकों के साथ स्वयं को लगातार अपडेट करना चाहिए तथा परीक्षा की तैयारी योजनाबद्ध ढंग से करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के लिए अनुशासन, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास का महत्व भी समझाया।

श्री ठाकुर ने कहा कि "गुरु और शिष्य का रिश्ता कभी समाप्त नहीं होता। सेवा-निवृत्ति के बाद भी समय-समय पर विद्यालय आकर अपने अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा करता रहूँगा। बोइरगाँव के लोगों ने मुझे हमेशा परिवार का सदस्य समझा है और यहाँ का स्नेह एवं अपनापन मेरे जीवन की अमूल्य पूँजी रहेगा।


◼️ तीखी नजर विशेष 


शिक्षक का दायित्व केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह अपने ज्ञान, संस्कार और अनुभव से समाज की नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ता है। श्री नोहर सिंह ठाकुर का सेवाकाल इसी समर्पण, अनुशासन और शिक्षण के प्रति निष्ठा का जीवंत उदाहरण रहा। ऐसे शिक्षकों का सम्मान केवल एक औपचारिक विदाई नहीं, बल्कि शिक्षा और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को नमन करने का अवसर होता है।


    




कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों,

 विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने श्री ठाकुर के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन राजेंद्र पांडे ने किया। उन्होंने भी श्री ठाकुर के संघर्षमय एवं प्रेरणादायक जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों, ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।


इस अवसर पऱ 

नोहर सिंह ठाकुर, श्रीमती गायत्री बाई ठाकुर, डॉ. विजय शर्मा, श्री एन. एम. ठाकुर, श्री पवन कुमार चक्रधारी, श्री कोमन लाल चन्द्राकर, श्री नन्द कुमार साहू, श्री देवानंद वेदव्यास, श्रीमती कौशिल्या ठाकुर, श्री धमेन्द्र कुमार ध्रुव, श्री खगेश्वर प्रसाद साहू जी, श्री रामेश्वर सिंह ठाकुर, श्री नोमेश यदु, श्री श्रवण कुमार ठाकुर, श्री चन्द्रभान सिंह धुर्व, श्री शुभान सिंह दीवान, श्री गोविन्द सिंह।

शिक्षक एवं अन्य

श्री मनीष कुमार यादव, श्री के. के. मोगरे (आचार्य), श्री विरेन्द्र पटेल, श्री रामकुमार साहू, श्रीमती संध्या यादव, श्री पंचराम पांड़े 

राजू  पटेल., लीलार चंद्र पटेल.

श्री रामलाल, श्री बेनूराम चौरे, श्री शिवराम बरिहा, श्री सेतराम राणा, श्री उमाशंकर, श्री कोमल कुमार साहू, श्रीमती दुर्गा, श्री विनोद कुमार चंद्राकर, श्री चुलुक यादव,अमित सिंह ठाकुर, श्री धर्मवीर, श्री रूपेन्द्र कुमार सेन, श्री होरीलाल ध्रुव, श्री गैस, श्री शिवकुमार जांगड़े, श्री प्रसाद पांडे।टेक्राम यादव 

समन्वयक एवं पदाधिकारी गण


श्री राजेन्द्र प्रसाद, सरपंच श्री डोंगर सिंह ठाकुर राजू पटेल (सरपंच), श्रीमती विजय लक्ष्मी यादव (उपसरपंच), श्री तुला राम ठाकुर (जनपद सदस्य), श्री कमल नारायण दीवान (C.H.O), श्री तुलसीराम निषाद, श्री विजय शंकर यादव।

 श्री कोमन लाल चन्द्राकर, श्री देवानंद वेदव्यास, श्री धमेन्द्र कुमार ध्रुव, श्री रामेश्वर सिंह ठाकुर, श्री श्रवण कुमार ठाकुर, श्री शुभान सिंह दीवान, श्री गोविन्द सिंह, श्री मनीष कुमार यादव, श्री के. के. मोगरे (आचार्य), श्री रामकुमार साहू, श्री रामलाल, श्री शिवराम बरिहा, श्री उमाशंकर, श्री कोमल कुमार साहू, श्रीमती दुर्गा, श्री अमित सिंह ठाकुर, श्री धर्मवीर, श्री होरीलाल ध्रुव, श्री गैस, श्री शिवकुमार जांगड़े, श्री प्रसाद पांडे।

सहित ग्रामीण उपस्थित रहे 


Post a Comment

أحدث أقدم
💬 WhatsApp