खोपली में करंट की शिकायत पर बिजली विभाग की फौरन कार्रवाई, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

 






कोमाखान / खोपली 


ग्राम पंचायत खोपली के भाठापारा वार्ड क्रमांक 3 स्थित स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र के समीप लगे विद्युत पोल में करंट आने की शिकायत सामने आने के बाद विद्युत विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्या का निराकरण कर दिया। ग्रामीणों की सतर्कता और समय पर दी गई सूचना से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।


ग्रामीणों ने बताया कि पोल में करंट उतरने के कारण सोमवार को एक गाय उसकी चपेट में आ गई थी, जिसे काफी प्रयास के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। चूंकि उक्त स्थान के समीप आंगनबाड़ी, प्राथमिक विद्यालय एवं हाई स्कूल संचालित हैं, इसलिए बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल विद्युत विभाग को इसकी सूचना दी।


शिकायत मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तकनीकी खराबी को दूर कर विद्युत पोल को सुरक्षित बना दिया। विभाग की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली तथा संभावित दुर्घटना टल गई।


ग्रामीणों ने कहा कि बरसात के मौसम में इस प्रकार की समस्याओं की जानकारी मिलते ही तत्काल सूचना देना जरूरी है, ताकि समय रहते सुधार कार्य किया जा सके। वहीं लोगों ने विद्युत विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए भविष्य में भी नियमित निरीक्षण की मांग की है।





तीखी नजर न्यूज़ की अपील— यदि कहीं भी बिजली के पोल, तार या ट्रांसफॉर्मर में करंट आने जैसी स्थिति दिखाई दे, तो स्वयं छूने का प्रयास न करें। तत्काल विद्युत विभाग को सूचना दें। आपकी सतर्कता किसी की जान बचा सकती है।

Post a Comment

أحدث أقدم
💬 WhatsApp