कोमाखान /
शासकीय नवीन महाविद्यालय कोमाखान में कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में विद्यार्थियों और महाविद्यालय स्टाफ को कारगिल विजय पर एक फिल्म दिखाई गई। इसके पश्चात् कु. मोमिन (बीए तृतीय सेमेस्टर) मैं इस अवसर पर अपने बनाए गए पोस्टर का प्रदर्शन किया। कु. जिज्ञासा साहू (बीए प्रथम सेमेस्टर) ने कारगिल दिवस के संबंध में जानकारी दी और सैनिकों के महत्व को रेखांकित किया।
इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में दो भूतपूर्व सैनिक उपस्थित थे जिनमें देवआनंद वेदव्यास (प्रधानपाठक प्राथमिक शाला लूकूपाली) ने अपने सैन्य जीवन के बारे में बताते हुए बताया कि जब कारगिल युद्ध हो रहा था तब उन्होंने बतौर सैनिक उसमें हिस्सा लिया था। उन्होंने विस्तार से कारगिल युद्ध की घटनाओं को छात्रों को बताया। इसी क्रम में महाविद्यालय में पदस्थ दुलरवा राम वर्मा जो कि भूतपूर्व सैनिक रहे हैं, उन्होंने भी अपने सैन्य जीवन का परिचय दिया। उन्होंने बताया कि सैन्य जीवन समाप्त होने के बाद भी वे नए युवाओं को सशस्त्र सेवाओं, विभिन्न सुरक्षा बलों में सेवा के लिए मार्गदर्शन देते हैं और अनेक युवा अभी सुरक्षा बलों में भर्ती होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रोफेसर पुरुषोत्तम झा ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों से देशभक्ति, सैन्यसेवा और अपने नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता और सम्मान रखने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन पीयूष कुमार (सहायक प्राध्यापक, हिंदी) ने किया इस अवसर पर देशराज सिदार, प्रकाश चंद्राकर और गगन उपस्थित थे।

إرسال تعليق