गुरु व्यास पूर्णिमा पर 121 शिक्षकों एवं शिक्षाविदों का भव्य सम्मान

 



बागबाहरा 

  गुरु व्यास पूर्णिमा के पावन अवसर पर पं. भागीरथी दुबे एवं शिष्य परिवार द्वारा भागीरथ प्रयास करते हुए सर्व ब्राह्मण समाज के बैनर तले महासमुंद जिले के 121 प्रतिभावान शिक्षकों, व्याख्याताओं, प्राचार्यों तथा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस गरिमामय समारोह में सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय ललित मिश्रा, पूर्व सांसद माननीय चुन्नीलाल साहू, पर्यावरणविद् डॉ. विश्वनाथ पाणिग्रही, साहित्यकार रूपेश तिवारी, इतिहासकार डॉ. विजय शर्मा तथा गुरुकुल आश्रम के आचार्य सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सरायपाली, बसना, पिथौरा, बागबाहरा एवं महासमुंद विकासखंडों के कुल 121 शिक्षकों, व्याख्याताओं, प्राचार्यों एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को ब्राह्मण समाज की ओर से सम्मान-पत्र एवं श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने गुरु परंपरा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।




इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में पं. भागीरथी दुबे एवं शिष्य परिवार, अग्रवाल समाज, सर्व ब्राह्मण समाज तथा तेंदुकोना के समस्त नागरिकों का उल्लेखनीय एवं समर्पित योगदान रहा।

तेंदुकोना ब्राह्मण समाज तथा इस आयोजन से जुड़े सभी आयोजकों एवं सहयोगियों को इस प्रेरणादायी पहल के लिए हार्दिक साधुवाद एवं शुभकामनाएँ। 🙏

Post a Comment

أحدث أقدم
💬 WhatsApp