नर्रा / मुड़पार
स्थानीय ग्राम मुड़पार में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। एक उग्र जंगली सूअर ने गांव के ही ग्रामीण मायाराम सिन्हा पर अचानक हमला कर दिया। इस हिंसक हमले में मायाराम सिन्हा बुरी तरह लहूलुहान और गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जंगली सूअर, भालू और अन्य हिंसक वन्यजीवों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। किसानों और ग्रामीणों का खेतों की तरफ निकलना भी दूभर हो गया है।
स्थानीय रहवासियों ने जिम्मेदार महकमे की इस खामोशी और लापरवाही पर गहरी नाराजगी जताई है। ग्रामीणों की मांग है कि वन विभाग इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में ले और क्षेत्र में ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए तत्काल ठोस उपाय करे। साथ ही, इस अप्रिय घटना में गंभीर रूप से घायल हुए मायाराम सिन्हा के बेहतर इलाज के लिए वन विभाग द्वारा तत्काल आर्थिक सहायता और मुआवजा प्रदान किया जाना चाहिए।

إرسال تعليق