कसेकेरा की बेटी दुर्गा साहू की कहानी आज गूंजेगी आकाशवाणी रायपुर पर

 



कोमाखान। 


ग्राम कसेकेरा की नवोदित लेखिका एवं शासकीय नवीन महाविद्यालय कोमाखान की पूर्व छात्रा दुर्गा साहू की कहानी "एक प्यारी मित्र" का प्रसारण आज 07 सितंबर को आकाशवाणी रायपुर के लोकप्रिय युववाणी कार्यक्रम में किया जाएगा।

शाम 6:10 बजे प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 'सर्जना' में नवोदित लेखकों की रचनाओं का पाठ किया जाता है। खास बात यह है कि दुर्गा साहू स्वयं अपनी कहानी को अपनी आवाज में प्रस्तुत करेंगी।

दुर्गा साहू की इस उपलब्धि पर शासकीय नवीन महाविद्यालय कोमाखान परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

एक ग्रामीण बेटी की आवाज अब आकाशवाणी के माध्यम से प्रदेशभर में पहुंचेगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
💬 WhatsApp